बस चलाने में लापरवाही के कारण साइकिल सवार एक व्यक्ति की हुई मौत एवं चार घायल। यह दुर्घटना उत्तर दिनाजपुर जिला के हेमताबाद थाना के सोनबारी क्षेत्र रायगंज- बालुरघाट के 10 नम्बर राज्य सड़क पर हुई है। उस घायल व्यक्ति को रायगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बस को हिरासत में ले लिया है, लेकिन बस चालक बस छोड़ कर वहाँ से फरार हो गया। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि रयगंज से बालुरघट तक जाने वाली एक निजी बस 10 नंबर राज सड़कों पर एक अन्य बस से अवेर्टेक किया और अत्यधिक तेज गति से बस चलकर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति को धक्का मारा। फिर बस को और भी तेज गति से चलाकर हेमताबाद बसस्टैंड में आकर एक बुलेरो को पीछे से जोर से धक्का लगाया। धक्का के बाद उस बुलेरो में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन चारो घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच,साइकिल सवार व्यक्ति जो गंभीर रूप से बस की टक्कर में घायल हो गए थे,रायगंज जिला अस्पताल में प्रवेश के एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम सुब्रत बंदोपाध्याय (32) है।
উত্তরদিনাজপুর